खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना नेे सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में विद्यालय के रखरखाव और कक्षाओं के विस्तार के लिए चार लाख की धनराशि स्वीकृत दी।

बैठक में स्कूल की जरूरी सुविधाओं को विकसित करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कला बिथिका, साइंस हर्बल गार्डन व क्लास लाइबरेरी का उदघाटन किया। विद्यालय की मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा और विद्यालय में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया, वहीं जिलाधिकारी ने केन्द्रीय विद्यालय की किताब एलीमेन्ट्री एक्सप्रेस का विमोचन किया। साथ ही जिलाधिकारी ने विद्यालय मेन्टीनेन्स तथा कक्षाओं के विस्तार के लिए 4 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी।

विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन कुमार सिंह ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट के साथ साथ विद्यालय की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी कुडियाल, ईई जल संस्थान राजेश आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!