खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पिछले तीन दिनों तक मौसम खराब होने के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फ से ढक गया था जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। विपरित मौसम के चलते यहां बर्फ हटाने के कार्य में बाधा आ रही थी। बुधवार को मौसम साफ होने के बाद बीआरओ की मशीन और मजदूर अब हाईवे से बर्फ हटाने में जुट गया है।

बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे तीन से चार फीट बर्फ जमीं हुई है। कई स्थानों पर ग्लेशियर भी पसरे हुए है। जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण हाईवे से बर्फ हटाने में परेशानी आ रही थी लेकिन बीआरओ ने इस विपरित परिस्थिति को भी अनुकूल बनाते हुए यहां पर जेसीबी मशीन से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीआरओ की ओर से लगी मशीने और मजदूरों ने काफी हद तक सड़क मार्ग से बर्फ हटा दी ताकि वाहनों की आवाजाही हो सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!