खबर को सुनें

पुलिस महकमें में हड़कम, खोजबीन में जुटी

हरिद्वार। मंगलवार की रात रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन किशोर फरार हो गए। तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह भेजा गया था। इनमें से एक किशोर दो बार पहले भी फरार हो चुका है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। किशोरों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे, इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही, बाथरूम की जाने के दौरान तीनों वहां से फरार हो गए। फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि दो किशोर 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का है। इनमें से एक किशोर कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था। बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को तीनों किशोरों के फरार होने की सूचना दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!