खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर अटल उत्कृष्ट 1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सोमवार को भारत रत्न और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित चंद्रशेखर वेंकट रमन को नमन करते हुए विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरौला और विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने किया और विद्यालय के वैज्ञानिक छात्रों से प्रदर्शनी में रखे उपकरणों और स्पेसीमैन के बारे में जानकारी ली गयी। विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के वैज्ञानिक छात्र अनिल, अनिकेत, अर्जुन आदि थे। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान वर्ग के शिक्षक डीएस कण्डेरी, श्रीकृष्ण पुरोहित, योगेन्द्र कुंवर, बलवीर रावत, अनूप खंडूरी, विनोद पुरोहित, नंदकिशोर जोशी, ज्योति कपरूवाण आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!