खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील घाट के  ग्राम घूनी की सीमान्तर्गत गेठा नामक तोक के पास रामणी-घूनी मोटर मार्ग पर चार फरवरी 2 को  सायं सात बजे कोहरे एवं बर्फ के कारण वाहन संख्या यूके 07टीए 0578 (मैक्स) सडक से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

जिला मजिस्ट्रेट  हिमांशु खुराना ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया की इस दुर्घटना के विषय में कोई  भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा सूचना देना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिनों के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में तत्काल उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!