खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक में सोमवार को अचानक बिना बरसात के ही भूस्खलन शुरू हो गया। जिससे देखते ही देखते दो गौशाला और तीन शौचालय जमींदोज हो गया। इस भूस्खलन से गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर जाकर सभी 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत बनी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे भूस्खलन से हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल की गौशाला, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए। इस भूस्खलन से अन्य को मकानों खतरा हो सकता है। गांव में भूस्खलन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कई मकान पर भी दरारें आ गई है। और जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार है जिसमें 117 लोग है। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है।

WhatsApp Video 2022-02-28 at 5.35.24 PM

इस पूरी घटना का वीडियो पास खड़े कुछ युवकों की ओर से बना दिया गया। सोशियल मीडिया में तेजी के साथ फैल रही इस वीडियो का रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने संज्ञान लिया और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के निर्देशों पर तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके के लिए रवाना हुए। तहसीलदार मंजू रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षक दिनेश रावत भी मौके पर पहंुचे । तहसीलदार मंजू रावत ने कहा कि 11 परिवारों को के कुल 62 लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!