खबर को सुनें

टिहरी / देहरादून । पुलिस चौकी ब्यासी, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी के ऊपर 03 ट्रैकर्स फंसे है, जिनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में  तत्काल रवाना हुई। SDRF टीम को  घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि 03 ट्रैकर्स होटल से ट्रैकिंग करने हेतु रात्रि को  शिव पूरी से ऊपर पहाड़ी पर गए थे, जो रास्ता भटक गए।जिसमे से 02 बमुश्किल रास्ता खोजते हुए  नीचे आ गए थे, परन्तु एक ट्रैकर मार्ग से विचलित होकर भटक गया था। SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।  लगभग 06 घण्टे की सर्चिंग के उपरांत उक्त ट्रैकर पर्व गर्ग पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ उम्र 23 वर्ष को ढूंढ़ लिया। उक्त ट्रेकर चलने में असमर्थ था। SDRF टीम द्वारा पिग्गी बैग मेथड अपनाकर  लम्बे  व कठिन मार्ग पर घायल ट्रेकर को पीठ पर उठा  घने जंगल से रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक लाया गया ।

 

WhatsApp Video 2022-02-27 at 3.09.45 PM

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *