खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का दो दिवसीय समारोह शनिवार से प्रारंभ हो गया है। जिसमें निबंध, पोस्टर, क्विज और समूह परिचर्चा की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस अवसर पर निबंध, पोस्टर, क्विज और समूह परिचर्चा की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें निबंध प्रतियोगिता में बबीता राणा, पोस्टर प्रतियोगिता में शोभा नेगी, क्विज प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम सेमेस्टर भौतिक विज्ञान व समूह परिचर्चा में एमएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रियंका उनियाल ने समारोह के प्रयोजन के विषय में बताते हुए कार्यक्रम को प्रारंभ किया। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने पारंपरिक तरीकों से सतत विकास की प्राप्ति पर जोर देने की बात की। मुख्य अतिथि डॉ. सीपी कुनियाल ने सतत विकास को उत्तराखंड के औषधीय पादपों के परिप्रेक्ष्य में वर्णित किया व छात्रों से विज्ञान को लोकप्रिय बनाने की तरफ प्रयास करने को प्रेरित किया। डॉ. गिरिधर जोशी ने बायोफ्यूल्स व डॉ. दिनेश चंद्र सती ने नैनो पार्टिकल्स पर अपने व्याख्यान दिए। मंच संचालन डॉ. पूनम टाकुली ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. रवि शंकर कुनियाल, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. तुषार कंडारी, डॉ. सुबोध जोशी, डॉ. रमन बहुगुणा, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. संध्या, डॉ. दीपक दयाल व डॉ. रंजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!