खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण प्रेमी मनोज सती ने शुक्रवार को चमोली जिले राजकीय जूनियर हाईस्कूल तेफना में इको क्लब के छात्रों के साथ मिल कर विद्यालय की खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण को संरक्षित रखने के साथ ही छात्रों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए मनोज सती ने इको क्लब के छात्र सदस्यों के साथ मिल कर विद्यालय की बंजर पड़ी भूमि पर फलदार पौधों का रोपण किया गया। इन फलदार पौधों में आडू, खुमानी, नाशपति के अलावा अन्य फलदार पौध शामिल है। इस दौरान छात्रों को पर्यावरण की रक्षा करने और पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर मनोज सती, प्रधानाध्यापिका विश्वेश्वरी पाल, रामप्रसाद सती, दिनेश कोठियाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!