खबर को सुनें

चंपावत। टनकपुर चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रही मैक्स वाहन खाई में जा गिरी। जिससे मैक्स में सवार 16 में से 14 लोगो को मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या- यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

रात्रि में  मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!