खबर को सुनें

धुमाकोट (पौड़ी गढ़वाल)। पौडी जिले के धुमाकोट-भौंन मोटर मार्ग पर सोमवार को एक डम्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे डंफर चालक घालय हो गया है। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर टीम ने वहां पहुंच कर डंफर चालक को रेश्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा भेजा गया है।

सेमवार को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना धुमाकोट पर सूचना प्राप्त हुई कि धुमाकोट-भौंन मोटर मार्ग पर एक डम्फर खाई में गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक तिवारी मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल का रेस्क्यू किया गया। वाहन जिस मार्ग पर जा रहा था उक्त मार्ग पर पुस्ता मिट्टी का बना एवं कमजोर होने के कारण टूट गया, जिस कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चालक एवं भवन सामग्री थी। वाहन चालक को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा, धुमाकोट भेजा गया।

घायल व्यक्ति का नाम पताः-
हरिओम पुत्र जमन सिंह चैधरी (उम्र 40 वर्ष) निवासी इंद्रानगर, खताड़ी रामनगर, जनपद अल्मोड़ा।

पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी
कृष्णानन्द रतूड़ी
दीपक चन्द्र
गणेश चन्द्र

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!