खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड देवाल हरमल गांव की एक छात्रा का शव रविवार को मेलखेत कस्बे के बाजार के एक कमरे की छत पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरमल गांव की रहने वाली 17 वर्षीय बीना पुत्री गंगा राम जो कि राजकीय इंटर कालेज मेलखेत में कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। छात्रा इंटर की पढ़ाई के लिए मेलखेत कस्बें के बाजार में कमरा किराए के कमरे में रह रही थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियां रूम पार्टनर के रूप में रहती हैं। रविवार को दोपहर के समय बीना की रूम पार्टनर मकान की छत पर धूप सेंकने के लिए गई हुई थी। कुछ समय बाद जब दोनों बालिकाऐं कमरे में वापस लौटी तों देखा की बीना छत से लटकी हुई हैं। जिस पर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसे सुन आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तब तक छात्रा की मौत हो चुकी हैं। जिस पर मेलखेत के ग्राम प्रधान उर्वीदत्त जोशी ने घटना की सूचना थराली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक सुमित चैहान का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!