खबर को सुनें

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग

पौड़ी गढ़वाल। बीते 11 जनवरी को पौडी जिले की एक स्थानीय युवती जनपद ने राजस्व पुलिस चैकी वनेलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर युवक पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई जिसके फलस्वरूप पौडी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चैहान ने महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्रवाई कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर अभियोग के सफल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों और सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त सोमवारको को तहसील पौड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीमः-
महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
आरक्षी शेखर सैनी
 आरक्षी अर्जुन
 आरक्षी सूर्यमोहन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!