खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार सुबह से ही जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है। जिससे दिव्यांगों और 80 साल से उपर के बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए रवाना हुई कई मतदान कर्मियों को बर्फबारी के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं विधान सभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को भी इस ठंड में भारी पसीना बहाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पुलिस ने भी वाहनों को धक्का मार कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की।

कर्णप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में आठ पोलिंग पार्टियां बर्फबारी के कारण मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिसे देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने पार्टियों को वापस आने के निर्देश दे दिए हैं, अब ये पार्टियां पांच फरवरी को दोबारा मतदान केंद्रों में जाएंगी। ये टीमें गांवों में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोटिंग के लिए निकली थी।

इधर प्रत्याशियों के साथ प्रचार के लिए बर्फबारी वाले क्षेत्रों में गए कार्यकर्ताओं को बर्फबारी में भी खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। गुरूवार को देवाल, रामणी, जोशीमठ और निजमुला घाटी में प्रचार के लिए कए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बर्फबारी के कारण परेशान होना पड़ा। लोहाजंग क्षेत्र में सड़क करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ में ढक गई, जिससे प्रचार की टोलियां वाहनों सहित क्षेत्र में ही फंस गई। कार्यकर्ताओं ने प्रचार छोड़कर वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित निचले क्षेत्रों में पहुंचाया। जोशीमठ क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से प्रचार वाली टीमें वहीं फंस गई। बारिश-बर्फबारी से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे, जिसे देख पार्टी प्रत्याशी वापस आ रहे हैं।

WhatsApp Video 2022-02-03 at 4.23.31 PM

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!