खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। असुविधा और आफत पहाड़ की पीड़ा ही नहीं नियति भी बन गयी है। चमोली जिले की दशोली विकास खंड के निजमुला घाटी के दूरस्थ गांव इराणी में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने पर एक बीमार व्यक्ति को आठ किलोमीटर पैदल चलकर भारी बर्फबारी के बीच कुर्सी का स्ट्रैचर बना कर सड़क तक लाये। जहां से फिर वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाया। इसी क्षेत्र से भाजपा के तीन कद्दावर नेता भी है उसके बाद भी क्षेत्र का विकास न हो पाना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
गुरूवार को इराणी गांव के 64 वर्षीय आनन्द सिंह जिनकी बुधवार की रात्रि को अचानक तबीयत खराब हो गई। उनकी इस हालत को देख कर गुरुवार तड़के गांव को लोगों ने कुर्सी का स्ट्रैचर बनाकर उस पर बीमार आनन्द सिंह को बर्फबारी के बीच आठ किलोमीटर पैदल चल कर सड़क तक और अस्पताल पहुंचाया। इराणी गांव के ग्रामीण मनबर सिंह, देव सिंह, बालप सिंह, मुकेश सिंह और चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात को आनद सिंह 64 वर्ष की अचानक तबीयत खराब हुई। जिन्हें गुरूवार को सुबह ही बर्फबारी के बीच पैदल चलकर आठ किलोमीटर सड़क मार्ग तक लाया गया। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क नहीं होने की वजह से किसी बीमार को इस तरह अस्पताल ले जाना पड रहा है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से सड़क की मांग कर रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!