खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। निर्वाचन व्यय प्रेक्षक अजय कुमार जैन (आईआरएएस) जनपद भ्रमण पर है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एमसीएमसी नोडल अधिकारी/एडीएम हेमंत वर्मा ने प्रेक्षक को मीडिया प्रमाणन, सोशल मीडिया निगरानी, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारियां दी। साथ ही प्रेक्षक ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 1950 में प्राप्त शिकायत और सुझावों की विस्तृत जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात प्रेक्षक ने पोलिंग बूथ राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर एवं प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव, प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, लाइजनिंग ऑफिसर प्रदीप चमोली मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!