खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना का फिर महाविस्फोट हुआ। बता दें कि आज बीते दिन से ज्यादा मामले आए. आज मौत का आंकड़ा भी हैरान परेशान कर देने वाला है। बता दें कि आज मंगलवार को प्रदेश में 3893 मामले सामने आए हैं।

मंगलवार को कोरोना के 3893 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 3849 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3893 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 31236 एक्टिव केस रह गए हैं।
मंगलवार को अल्मोड़ा में 154, बागेश्वर में 64, चमोली में 189, चंपावत में 90, देहरादून में 1316, हरिद्वार में 609, नैनीताल में 585, पौड़ी गढ़वाल में 214, पिथौरागढ़ में 90, रूद्रप्रयाग में 108, टिहरी गढ़वाल में 100, उधम सिंह नगर में 290, उत्तरकाशी में 84 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का कड़ा 407358 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7497 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!