खबर को सुनें

ऋषिकेश। ऋषिकेश से पौड़ी जा रही एक बस के देवप्रयाग के निकट ब्रेक फेल होने के कारण पलट जाने के परिणाम स्वरूप बस में सवार 5 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक यात्री बस संख्या UK12PB-0144 जो ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी, समय करीब 2:30 बजे जनपद टिहरी ‎गढ़वाल के देवप्रयाग के समीप पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गयी। बस में क़रीब 20-22 यात्री सवार थे जिनमे से 05 यात्रियों को हल्की फुलकी चोटें आयी हैं।

दुर्घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा संजय मिश्रा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सी0एच0सी0 सेंटर बागी अस्पताल ले जाया गया है।

बस में घायलों के नाम विनोद कुमार पुत्र मस्तराम 41 निवासी धनाल्ग, पोस्ट-बलड़ा, जिला मंडी हिमाचल, बंशीलाल पुत्र मायाराम उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खरसाड़ा, पोस्ट बाड़ा, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश,अंकुश पुत्र गोपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड,सवीना पुत्री दिलबर सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला ,सुरजी देवी पत्नी स्व0 गजे सिंह उम्र 85 वर्ष निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला बताए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!