खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। खेल विभाग गोपेश्वर की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला तथा 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को बालक एवं बालिकाओं की दो आयु वर्गो में जनपद स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालकों केे लिए सात तथा 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं केे लिए पांच किलोमीटर दौड़ प्रातः 10 बजे से स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से प्रारम्भ होकर गोपेश्वर- घिघरांण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुए समापन स्पोटर््स स्टेड़ियम गोपेश्वर में किया जायेगा।

दौड़ के दोनों आयु वर्गो में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा तथा इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में दो-दो खिलाडियों को लाॅटरी के माध्यम से पुरस्कृत किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी़ जिला खेल कार्यालय स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर में अपना पंजीयन करवा सकते है।

इसके अलावा 24 से 26 जनवरी तक बालक एवं बालिकाओं की सब-जूनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग में टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन भी खेल विभाग, चमोली की ओर से किया जा रहा है, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!