खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जोशीमठ ब्लॉक के चांई गांव निवासी दिगम्बर सिंह (45) पुत्र कृपाल सिंह चौहान जोशीमठ से गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के जीरो बैंड नामक तोक में उनका वाहन अनियंति होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन सवार की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव का रेस्क्यू कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!