खबर को सुनें

घाट (चमोली)।  चमोली जिले के घाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कनोल के प्राणमती गांव में रविवार को ग्रामीणों ने सड़क सुविधा न होने के चलते गर्भवती महिला को पांच किलोमीटर कंधों में ढोकर चिकित्सालय पहुंचाया है। जहां गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। लेकिन ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त की है।

स्थानीय ग्रामीण लखपत सिंह नेगी ने जानकारी दी कि रविवार को सुबह स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र कुमार की पत्नी करिश्मा को प्रसव पीड़ा होनी शुरु हुई। लेकिन गांव में कोई स्वास्थ्य सुविधा न होने के चलते ग्रामीणों ने कुर्सी के सहारे डोली तैयार कर करिश्मा को कंधों में ढोकर सितेल सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां वाहन से उसे पीएससी घाट ले जाया गया। जहां करिश्मा ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सड़क निर्माण न होने से बीमार ग्रामीणों को कंधों में ढोना हमारी नियति बन गई है। महिला को ग्रामीण वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नारायणी राम, राजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह नेगी, हिम्मत सिंह, लखपत सिंह नेगी, कुंदन राम, कुंवर राम, कंचन सिंह ने सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!