गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में 194 विद्यालयों में टीकाकरण कार्य करवाया जाएगा। जनपद में 27743 बच्चों को टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान केवल कोवैक्सीन ही प्रयोग में लाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग चमोली ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
टीकाकरण अभियान के दौरान 15 से 18 वर्ष तक के लाभार्थियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए विकासखंड वार लक्ष्य निर्धारित किए गए है। जिसके अंतर्गत विकास खंड जोशीमठ जोशीमठ 2250, चमोली 3130, शहरी क्षेत्र गोपेश्वर 1800, घाट 2520, कर्णप्रयाग 4320, नारायणबगड़ 2250, थराली 2600, देवाल 2000, गैरसैंण 4143, एवं पोखरी 2430 अभियान के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 15 वर्ष से 18 वर्ष के जो लाभार्थी किसी भी कारण से विद्यालयों में पंजीकृत नहीं है। उनका आशा कार्यकत्री के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे करवाया जा रहा है तत्पश्चात उनका वैक्सीनेशन उनके नजदीकी विद्यालयों में करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को कोविड-19 टीकाकरण की डोज अवश्य लगवाएं।

