गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में ईवीएम स्ट्रॉग रूम बनाया गया है। गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के ताले पर लगी सील की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, ईवीएम प्रभारी अला दिया, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी आनंद सिंह पंवार, बीजेपी के पदाधिकारी वैभव मिश्रा, हिमांशु मलेथा आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

