खबर को सुनें

हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थी। जिस पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज किया। जगजीतपुर पुलिस चैकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को संदिग्ध युवक दिखे। पूछताछ करने पर पता चला कि युवकों के पास बाइक चोरी की है। ये युवक मोबाइल और बाइक चुराकर उन्हें सस्ते दामों में बेचते हैं। पकड़े गए युवकों के पास से चार मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल बरामद हुए हैं। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पकड़े गए युवकों पर पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के नाम कुलदीप पुत्र राजकुमार, रजत पुत्र अजीत निवासीगण मोहल्ला संगरवाला जगजीतपुर, कनखल, संदीप पुत्र हरीश निवासी निकट संजीवनी हास्पिटल कनखल बताए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *