खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही एक गोष्ठी कर कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

गोपेश्वर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस की संगोष्ठी में बोलते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक गौरवमयी इतिहास रहा है। पार्टी की स्थापना ही देश को एक मजबूत करने तथा देशहीत के लिए किया गया था। जब तक कांग्रेस पार्टी की सत्ता देश में रही है। कांग्रेस ने हर वर्ग को साथ लेकर उसके विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसने की अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी है। देशहित के लिए कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाऐं। इस मौके पर जिला महामंत्री धीरेन्द्र गरोडिया, मनीष नेगी,योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला कांग्रेस अनीता नेगी, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ भरत सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ जयवीर सिंह नेगी, गोविन्द सिंह सजवाण, अंजू राणा, महिला दीपा देवी, किशोरी लाल, दर्शन लाल, सरोज आर्य, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!