खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला सहकारी बैंक गोपेश्वर में गतिमान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद की भर्ती प्रक्रिया पर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत टिप्पणी करने पर सचिव महाप्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक चमोली को पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

चमोली जिला सहकारी बैंक गोपेश्वर के सचिव महाप्रबंधक रामपाल सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर योगेंद्र सिंह बत्र्वाल नाम के एक व्यक्ति ने डीसीबी में गतिमान चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पद पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर गलत टिप्पणी की गई है। जिसमें पदों को लेकर 15 लाख रुपये लेने की बात की जा रही है। ऐसा कर डीसीबी की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है साथ इससे बैंक पर प्रतिकूल प्रभाव कर रहा है। उन्होंने एसपी से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!