खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम और महिला अपराध को लेकर जागरूक करने के लिए चमोली पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को महिला हेल्पलाइन की ओर से बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में महिला हेल्प लाइन की प्रभारी उपनिरीक्षक मीता गुसांई ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गौरा शक्ति ऐप, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन, डायल 112 के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं किस प्रकार अपने विरूद्ध होने वाले अपराधों की शिकायत कर पुलिस सहायता प्राप्त कर  सकती हैं। उन्होंने गौरा शक्ति ऐप का प्रयोग महिलाए शिकायत दर्ज करवा सकती हैं और अपने निकटम पुलिस स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ रहे साइबर अपराधों और सोशल मीडिया से महिलाओं को अपने आप को बचाना होगा। साइबर फ्राड की शिकार अधिकांश महिलाऐं होती है। इसलिए किसी भी अंजान को अपने बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।  इस दौरान प्रभारी महिला हेल्पलाइन चमोली उपनिरीक्षक मीता गुसांई, महिला सिपाही अनीता और पिंकी ने छात्रों को संबोधित किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!