खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे ने जिले में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। शनिवार को जिले में पहुंची पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, ड्रग्स और साइबर क्राइम पर रोक लगाना उनकी प्रमुखता रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया पहाड़ों में तेज से फैलते ड्रग्स के कारोबार को लेकर उनकी नजर ड्रग्स पैडलर से लेकर सप्लाई चैन तक रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से ड्रग्स को लेकर धर पकड़ के साथ ही जागरुकता अभियान तेज किया जाएगा, वहीं महिला सुरक्षा को लेकर महिला डेस्क को सक्रीय करने के साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिये अभियान चलाये जाएंगे। साइबर क्राइम को रोकने के लिये स्कूल कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सोशल मीडिया के उपयोग व साइबर क्राइम के लिये बनाये गये टोल फ्री नम्बर 155260 के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ उन्होंने पुलिस और जनता के समन्वय को बढाने के लिये कार्य करने के साथ ही सभी प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक के लिये कार्य करने की बात कही।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!