खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। रुपकुंड ईको पर्यटन एशोसिएशन ने बदरीनाथ वन प्रभाग से देवाल क्षेत्र के पर्यटक स्थलों की ट्रैकिंग शुल्क को राज्य के अन्य क्षेत्रों के अनुरुप निर्धारित करने की मांग उठाई है। एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को में प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र सिंह और हीरा सिंह गढवाली ने कहा कि बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से रुपकुंड क्षेत्र के ब्रह्मताल, औली, वेदनी, मोनाल टॉप, बगची बुग्याल और रुपकुंड ट्रैकिंग के लिये राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों की अपेक्षा अधिक शुल्क लिया जा रहा हैं। जिससे पर्यटन से स्वरोजगार कर रहे युवाओं को खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही विभाग की ओर से लिये जा रहे शुल्क में पर्यटक स्थलों की सफाई व्यवस्था के लिये भी धनराशि ली जाती है। लेकिन विभाग की ओर से पर्यटक स्थलों पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। साथ एसोसिएशन ने रुपकुंड ट्रैक के बगुबासा जो कि चट्टानी भू-भाग है। उस स्थान पर टैंट लगवाने की अनुमति देने की मांग की है। कहा किया उच्च न्यायायल की ओर बुग्याल क्षेत्र में टैंट न लगाने के निर्देश दिये गये हैं। ऐसे में भगुवाबासा के चट्टानी हिस्से में यदि विभाग की ओर टैंट लगाने की अनुमति दी जाती है। तो उनके व्यवसाय को गति मिल सकेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, भरत सिंह राणा, प्रदीप कुनियाल, संजय राणा, दिवान सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह और महिपत सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!