जोशीमीठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर गुस्वार को एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में वाहन चालक सहित 3 पुरुष, 2 महिला व 4 बच्चे घायल हो गये हैं। घायलों को सीएचसी जोशीमठ में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभांई गांव निवासी वीरेंद्र लाल (33) पुत्र सल्पी लाल एक कार से क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे मजदूर मनबहादुर पुत्र गोपी, रतना पत्नी मनबहादुर, तुलसी पत्नी मनबहादुर, हल्दर पुत्र धन सिंह के साथ ही मनबहादुर के बच्चे हिम्मत, सचिन, कृष्णा और आयुष को लेकर पीपलकोटी से जोशीमठ की ओर आ रहा था। इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पैनी गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार चालक सहित अन्य सभी घायल हो गये। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया है। जहां घायलों को उपचार किया जा रहा है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाहन चालक वीरेंद्र लाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

