खबर को सुनें

घाट (चमोली)। चमोली जिले के घाट विकास खंड के चैनघाट गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से राजकीय इंटर कॉलेज चैनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है। विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती न होने के चलते यहां इंटर स्तर पर अध्ययनरत 156 छात्र-छात्राएं स्वाध्याय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मामले में सोमवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि वर्ष 2017-18 में शासन की ओर से जूनियर-हाईस्कूल चैनघाट का उच्चीकरण इंटर स्तर पर किया गया। विद्यालय में सुचारु शिक्षण के लिये प्रधानाचार्य सहित पांच शिक्षकों के पद सृजित किये गये। लेकिन वर्तमान तक यहां प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। जिससे विद्यालय में इंटर स्तर अध्ययनरत 156 छात्र-छात्राएं स्वाध्याय करने को मजबूर हैं। पूर्व ग्राम प्रधान कुंवर राम का कहना है कि मामले में कई बार शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन से कई बार मांग किये जाने के बाद भी वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इधर, प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से मामले का संज्ञान लिया जाना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!