खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के समीप सेलंग गांव में खतरे की जद में आ गया है। यहां हाईवे पर करीब पांच फीट चैड़ा गढड़ा हो गया है। जहां बीआरओ यहां गड्ढे का भरान कर वाहनों की आवाजाही करवा रहा है। जबकि हाईवे पर बने गढड़े के चलते यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। बड़े वाहन यहां बार-बार फंस रहे हैं।

बता दें कि जुलाई माह में सेलंग में एनटीपीसी टीबीएम साइड पर भूस्खलन सक्रीय हो गया था। जिसके बाद सात अगस्त को यहां भूस्खलन के चलते एक निजी होटल और पंचायत घर ध्वस्त होने के साथ ही जोशीमठ ब्लॉक को सप्लाई हो रही 66 केवी की विद्युत लाइन और बदरीनाथ हाईवे के दो सौ मीटर हिस्से पर दरारें आ गई थी। जिस पर प्रशासन ने यहां हाईवे की स्थिति को देखते हुए तत्समय यहां एसडीआरएफ की तैनात की थी। लेकिन उसके बाद से वर्तमान तक हाईवे और भूस्खलन का सुधारीकरण न किये जाने से यहां रविवार को हाईवे पर करीब पांच फिट का गड्ढा बन गया है। जिसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने एटीपीसी और बीआरओ के अधिकारियों को समंवय बनाकर हाईवे के सुधारीकरण करने के निर्देश दिये हैं।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!