खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के हापला घाटी के गुंडम, कुलेंडू, नैल और नौली के पशुपालक इन दिनों खासे परेशान हैं। यहां चारों गांवों में मवेशी बड़ी संख्या में खुरपका और मुहंपका बीमारी की चपेट में हैं। जिससे मवेशी चरान के लिये जंगल भी नहीं जा पा रहे हैं। जिससे पशुपालकों को मवेशियों की देखरेख के लिये खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह नेगी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी देवी का कहना है कि बीते डेढ माह से चारों गांवों में मुंहपका और खुरपका रोग से मवेशी पीड़ित हैं। जिससे ग्रामीणों को मवेशियों के भरण-पोषण में दिक्कतें होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि गांव में वर्तमान तक पशुपालन विभाग की ओर से न ही जांच की गई है और न ही दवाई का वितरण किया गया है। जिससे ग्रामीण घरेलू उपचार के माध्यम से मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर गांव में पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर मवेशियों का उपचार करवाने की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *