खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब चमोली जिले के दशोली विकास खंड के बंड क्षेत्र पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खुलने की आस जगी है। अब क्षेत्र के पशु पालकों को अपने पशुओं से संबंधित बीमारियों और अन्य जानकारियों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

बंड क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से बीते 15 वर्षों से विभागीय अधिकारियों से लेकर शासन तक गुहार लगाई जा चुकी है। बताते चलें कि मामले में बदरीनाथ विधायक की ओर से विधानसभा में उठाये गये प्रश्न के जवाब में वर्ष 2019 में पशु पालन मंत्री की ओर से यहां पशु चिकित्सालय खोलने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई थी। शुक्रवार 10 दिसम्बर को फिर से बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से एक पत्र पशुपालन मंत्री को दिया गया। जिसमें उन्होंने पशु पालन मंत्री के आश्वासन का जिक्र करते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। विधायक के पत्र का संज्ञान लेते हुए पशु पालन मंत्री ने सचिव पशु पालन को शीघ्र पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खोले जाने के निर्देश दिए है, वहीं सचिव की ओर से भी विधायक को भेजे गये पत्र में पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खोले जाने की प्रक्रिया गतिमान होने की बात कही गई है। अब पीपलकोटी में पशु चिकित्सालय खुलने की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने सरकार का आभार प्रकट किया है। हाट के प्रधान राजेंद्र हटवाल, अयोध्या प्रसाद, अतुल शाह ने कहा कि क्षेत्र में पशु चिकित्साल खुलने से क्षेत्र के पशु पालको को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अपने पशुओं की बीमारी की दवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!