खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की कविता को राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक, प्रदेश के 49 कॉलेजों में कविता ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर चमोली जिले का नाम रोशन किया।

कविता रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली है ओर राजकीय नर्सिग कॉलेज गोपेश्वर से पास आउट किया है कविता का कहना है कि वह इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता और गुरूजनों को देती है जिनके विश्वास और मेहनत से आज उसे ये मुकाम हासिल हुआ है।

वहीं कॉलेज के प्राचार्य डा ममता ने बताया कि किसी भी शिक्षक के लिए सभी छात्र एक समान होते हैं लेकिन उनके ओर से शिक्षित किये जा रहे छात्र जब देश प्रदेश में इस तरह की उपलब्धियां प्राप्त करते हैं तो इससे शिक्षकों को गौरव महसूस होता है और अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादयक सीख मिलती है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!