खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाजपा के नगर मंडल के मंत्री वीरबल सिंह ने पर्यटन और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को एक ज्ञापन दिया है।

भाजपा नगर मंडल मंत्री ने बताया कि पोखरी के पोखठा गांव में कालिका मंदिर में भवन निर्माण, पोस्टमास्टर की तैनाती, सीसी मार्ग निर्माण के साथ ही पोखरी में आयुर्वेदिक शोध केंद्र, रौता मोटर मार्ग के सुधारीकरण और देवीसैण से आगे मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें महाराज से इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!