खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी जिससे शुक्रवार से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी हो रही है जबकि नीचले हिस्सों में बारिश के चलते ठंड बढ़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में पिछले दो दिनों से लगातार हो रहे हिमपात से नर नारायण, नीलकंठ सहित आस पास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गयीं हैं। बदरीनाथ की पहाड़ियों और  भारत के आखिरी गांव माणा में हिमपात जारी है। बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड, रुद्रनाथ, नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी, त्रिशूल पर्वत बर्फ से दकदक हो गये हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!