खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के गढवाल राइफल में तैनात नायब सूबेदार आनंद सिंह की हृदय गति रुकने से ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद गुरूवार को उनके पैतृक घाट लंगासू के समीप गोमती प्रयाग में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यहां मराठा रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी दी।

जानकारी के अनुसार चमोली के कर्णप्रयाग तहसील स्थित मौली, कांचुला गांव निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह की लैन्सडाउन में 1 दिसम्बर को व्यायाम के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूबेदार आनंद सिंह 1999 में गढवाल राइफल में भर्ती हुए थे, ट्रैनिंग के बाद जहां उन्हें 15 गढ़वाल राइफल में तैनाती मिली थी, वहीं 2015 में उन्हें 21 गढ़वाल राइफल में तैनात कर दिया गया। बीते 10 दिनों से वे प्री ड्रिल कैडर के लिये लैंसडाउन में तैनात थे। आंदन सिंह परिवार में माता पिता के साथ ही पत्नी कुसुम पुंडीर, बेटी रुचि और बेटा राहुल पुंडीर को पीछे छोड़ गये हैं। आनंद्र सिंह एक नवम्बर 2021 को नायब सूबेदार बने थे। चमोली पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष ले. कर्नल डीएस बर्त्वाल ने आनंद सिंह की अचानक हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है, वहीं लंगासू के समीप अलकनंदा तट पर गोमती प्रयाग में उनकी अंतिम यात्रा के दौरान सूबेदार दीपक सिंह, गोविंद सिंह, दीपक सिंह, व उप राजस्व निरीक्षक पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!