खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखण्ड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2021-22 की तैयारियों को लेकर परिषदीय परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस बार इंटर मीडिएट और हाईस्कूल में 9126 छात्र-छात्राऐं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचायल, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्थाओं की भंलीभांति जांच कर ली जाए। जहां पर कोई कमी है समय रहते उसको दूर करें। इस दौरान प्रस्तावित नए परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं मानकों पर चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंण्डारी ने बताया कि कि वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 112 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष 6002 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 3083 छात्र तथा 2919 छात्राएं है। इण्टरमीडिएट परीक्षा में 3124 छात्र तथा 3171 छात्राओं सहित कुल 6295 विद्यार्थी शामिल होगे। जिले में 26 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदन शील में कोई भी परीक्षा केन्द्र नहीं है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *