खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ से 21 अक्तूबर को शुरु हुई शहीद सम्मान यात्रा बुधवार को दशोली ब्लॉक के घुडसाल और बछेर गांव पहुंची। यहां यात्रा के दौरान यहां सैनिक कल्याण विभाग की टीम ने बछेर, किलोंडी और घुड़साल गांव के शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी एकत्रित कर कलश में रखी। जिसका उपयोग देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम में की जाएगी।

शहीद सम्मान यात्रा के तहत बुधवार को सैनिक कल्याण विभाग की टीम की ओर से बछेर के शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह राणा और सुरेंद्र सिंह पंवार, किलोंडी गांव के शहीद आंनद सिंह, घुडसाल के शहीद मातबर सिंह के घर के आंगन से मिट्टी एकत्रित की। इस दौरान शहीद सुरेंद्र सिंह राणा की पत्नी शांती राणा और सुरेंद्र सिंह पंवार के पुत्र योगेश पंवार ने कहा कि सैन्य धाम बनाने का फैसला कर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शहीद सैनिकों को सम्मान देने का कार्य किया है। जिससे शहीद सैनिक के परिजनों को गौरव महसूस हो रहा है। इस मौके पर कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, शिवराज सिंह नेगी, ओम प्रकाश तिवारी, श्यालक सिंह पंवार, राजदीप राणा, सुनील राणा, प्रमोद, शांति राणा, योगेश पंवार आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!