खबर को सुनें

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली में रविवार को पकड़े गए वाहन चोरों में से एक कोरोना संक्रमित पाये जाने से कोतवाली में हडकंप मच गया है। पुलिस ने चोर के कोरोना संक्रमित निकलने पर तत्काल उसे मेला चिकित्सालय भिजवाया। कोतवाली को सेनेटाईज करवाया जा रहा है। अब पुलिस चोर के संम्पर्क में आए पुलिसकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट करवाएगी।

बता दें कि रविवार को चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रात भर आरोपी को कोतवाली में सलाखों के पीछे रखा। कोर्ट में पेश करने से पूर्व आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह संक्रमित पाया गया। जिसके बाद से कोतवाली में हडकंप मचा हुआ है। आरोपी को तत्काल मेला अस्पताल ले जाया गया। जो पुलिसकर्मी आरोपी के सम्पर्क में आए थे उनका भी कोरोना ट्रेस्ट कराया जाएगा, वहीं कोतवाली का सेनेटाईज करवाया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!