खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के खन्ना-पैणी-कुंजासू मोटर का लोकापर्ण किया गया। इस मोटर मार्ग की लंबाई 11.50 किलोमीटर लागत 540.61 लाख है।

मोटर मार्ग के लोकापर्ण के अवसर पर विधायक ने कहा कि इस मोटर के मार्ग बनने से अब आसपास के गांव के लोगों को लाभ मिल रहा है। यातायात आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस लोगों को गुमराह करती थी काम धरातल पर कुछ नहीं होता था, हमारी सरकार ने गांव गांवों को सड़क से जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेन्द्र राणा, पैणी ग्राम प्रधान विजय, कुजासू ग्राम प्रधान अनिता देवी ने कहा विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से सड़क को गांव-गांव तक जोड़ने का जो कार्य किया है यह सराहनीय है। क्षेत्रीय जनता उनके इस कार्य के लिए आभार जताती है।  इस अवसर पर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला, सहायक अधिशासी अभियंता सत्यपाल, ग्राम प्रधान पैणी विजय,  ग्राम प्रधान कुंजासू अनिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र राणा, अवधेश रावत, ताजबर राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!