खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त रामलीला मंच और व्यापार मंडल गोपेश्वर की ओर से आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का आयोजन किया गया।

लीला में जहां एक और स्वयंवर में देश विदेश के राजाओं के रूप में कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं धनुष पर प्रत्यंचा न चढ़ती देख राज जनक और सुनैना की फिक्र के अभिनय ने बेटी के विवाह को लेकर माता पिता के मनोभावों को प्रदर्शित किया गया। स्वयंबर के दौरान लंकेश रावण और बाणासुर के मध्य हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। जबकि आकाशवाणी होने पर जब लंकेश रावण को स्वयंवर से लौटना पड़ता है। तो वह छल बल से एक बार माता सीता को लंका की सैर जरूर करवाने की बात कहता है और लौट जाता है। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। जिस पर भगवान राम ने गुरु आज्ञा प्राप्त कर शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान शिव धनुष टूट जाता है। जिस पर भगवान शिव भक्त परशुराम आक्रोश में जनक सभा में पहुंचते हैं। जहां भगवान परशुराम और लक्ष्मण का विवाद होता है। इस दौरान परशुराम और लक्ष्मण के अभिनय ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। जिसके बाद भगवान राम को पहचानने पर भगवान परशुराम उनकी आरती कर लौट जाते हैं। इस मौके पर संयुक्त रामलीला मंच के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल, सचिव आयुष चैहान, अनूप खंडूरी, कैलाश भट्ट,  कमल राणा, जगमोहन सिंह, राकेश मैठाणी, लक्ष्मण राणा, हेम पुजारी, हेमंत दरमोडा, मनवर नेगी, प्रकाश नेगी, रेखा राणा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!