गोपेश्वर (चमोली)। खेल विभाग चमोली के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के ुअवसर पर मंगलवार को स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक बालक और बालिकाओं की चार आयु वर्गो में मिनी मैराथऩ का आयोजन किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मिनी मैराथन दौड में अण्डर 12 वर्ष के बालकों के लिए दौ किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैरागना के तनिष, अभिनव बिष्ट, दिव्याशुं और रोहित राणा ने क्रमशः प्रथम से चतुर्थ प्राप्त किया। जबकि अण्डर 14 वर्ष के बालकों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैंरागना के अमन ठाकुर ने प्रथम, स्पोटर््स कालेज देहरादून के अशंुमन नेगी ने द्वितीय, जीआईसी बैंरागना के आदित्य नेगी तृतीय, क्राइस्ट एकेडमी गोपेश्वर के रूद्राक्ष ने चतुर्थ स्थान पर रहे। इस प्रकार अण्डर 17 वर्ष के बालकों के लिए पांच किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैरागना के रोहित राणा, आदित्य नेगी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय, जीआईसी ग्वाड-देवलधार के अभिषेक ने तृतीय, जीआईसी गोपेश्वर के चन्दन सिंह ने चतुर्थ, स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 वर्ष तक की बालिका वर्ग के लिए तीन किलोमीटर दौड़ में जीआईसी डंुगरी मैकोट की टेमी ने प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की अदिति ने द्वितीय, जीआईसी डंुगरी मैकोट की मिनाक्षी ने तृतीय, उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेेश्वर की सृष्टि नेगी चतुर्थ पर रही। दौड़ के निर्णायक जयवीर सिंह रावत, रमेश पंखोली, विकेन्द्र चैहान, अजीत रावत, केसी पंत, पृथ्वी सिंह रावत, रधुनाथ बुटोला कमलकिशोर सिंह, लता झिक्वांण, जयदीप झिक्वांण, गोपाल बिष्ट, बबीता रावत, रेखा रावत रहे। मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीओपीवीडी आनन्द सिंह नयाल, शरत सिंह भंडारी, दशोली के खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र बत्र्वाल, उत्तराखण्ड वालीबाल संघ के सचिव हेम पुजारी आदि मौजूद थे।

