खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 21 साल बाद भी राज्य आंदोलकारियों और राज्य के लिए शहीद हुए लोगों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड का विकास न होने पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि इन 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से सत्ता संभाली है लेकिन जन भावनाओं के अनुरूप कोई कार्य नहीं किया है। वर्तमान तक भी प्रदेश की स्थिति यथावत बनी हुई है। जबकि सत्ता पाने की लालसा में दोनों ही पार्टियों ने जनता को खूब छला है। सत्ता में बने रहने के लिए जनता के साथ वायदे तो खूब किये गये लेकिन सत्ता पाते ही अपने ही वायदों को भूल गये और सत्ता का उपभोग करने में ही मस्त रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जनता को गुमराह करने पर लगे है लेकिन जनता के बीच जाकर यह बताने को कोई तैयार नहीं है कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए प्रदेशवासियों के हितों के लिए क्या-क्या कार्य किये है। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले समय में दोनों की दलों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के साथ खडे़ होकर दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के विकास की मुहिम में अपना योगदान दें। इस मौके पर भवान सिंह चैहान, अनूप सिंह रावत, सूरज घरिया, कुलदीप सिंह नेगी, मनोज डुंगरियाल, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *