खबर को सुनें

गोपेश्वर/जोशीमठ (चमोली)। जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की ओर से शुक्रवार को गोपीनाथ मंदिर और जोशीमठ के उर्गम घाटी के कल्पेश्वर मंदिर में केंद्र और प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक और कीर्तन भजन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। मंहगाई, बेरोजगारी आय दिन बढ़ती चली जा रही है पर सरकार इसको रोक नहीं पा रही है। हाल में हिमांचल और राजस्थान के विधान सभा और लोक सभा के उप चुनाव में  भाजपा की करारी हार यह दर्शाती है कि जनता का भाजपा से मोह भंग होता जा रहा है। जनता भाजपा की जुमलेबाजी समझ गई है और अब इनको सबक सीखाने का मन बना चुकी है। इसलिए जनता इनको नकारने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उत्तराखंड में साढे चार साल का कार्यकाल निराशाजन ही रहा है। इन साढे चार सालों में ऐसा कोई कार्य नहीं  किया है जिसको लोग याद कर सके अथवा  जिसका दीर्घगामी परिणाम सामने आये। उल्टा सरकार ने जो शिक्षण संस्थाये चल भी रही थी उन्हें बंद करवा कर बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का भी प्रयास किया है। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, योगेंद्र बिष्ट, हरेंद्र राणा, उषा रावत, अनिता नेगी, मुकुल बिष्ट, तेजबीर कंडेरी, ओम प्रकाश नेगी, सैन सिंह रावत, दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, जयवीर नेगी, आशा रावत आदि मौजूद थे।

वहीं जोशीम के उर्गम घाटी के कल्पेश्वर मंदिर में भी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर अनूप नेगी, लक्ष्मण सिंह  नेगी, संदीप चैहान, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!