खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। केदारनाथ धाम के साथ ही चमोली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर उत्साह देखा गया। यहां जिले के विभिन्न स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ दौरे के लाइव प्रसारण से जुड़े रहे।
चमोली जिले में बदरीनाथ धाम सहित पंचकेदारों में भी प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे का लाइव प्रसारण किया गया। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के शीतकाली गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के प्रांगण में एलईडी के माध्यम से केदारानाथ धाम में प्रधानमंत्री की ओर से की गई रुद्राभिषेक पूजा, शंकराचार्य समाधी स्थल पर की गई मानस पूजा के साथ ही धाम में किये विकास कार्यों के लोकपर्ण व सम्बोधन का प्रसारण किया गया। इस दौरान यहां बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, कला पाठक, महावीर रावत, योगेंद्र सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!