खबर को सुनें

आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण हुआ

पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन

केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने निश्चित समय पर केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा देश की खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री केदारनाथ को रवाना हुए। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री जी केदारनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री ने भगवान केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा हुई। आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि एवं मूर्ति का अनावरण किया। पुनर्निमार्ण कार्यों का अवलोकन किया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!