खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला पंचायत चमोली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विवाद के बाद अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र दिये जाने का एक पत्र शनिववार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से उन पर बीजेपी के इशारों पर जिला पंचायत अध्यक्ष पर आरोप लगाने के बयान के बाद यह निर्णय लेने की बात कही है।

बता दें कि बीती 23 अक्तूबर को जिला पंचायत चमोली के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने एक पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर नंदा देवी राजजात यात्रा में अपने चहेतों को नियम विरुद्ध कार्य देने सहित 11 मामलों में मनमानी करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। जिसके बाद चमोली के सियासी हलचल शुरु हो गई थी। जहां एक ओर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने उपाध्यक्ष के आरोपों पर जांच की मांग का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामले में भाजपा के इशारे पर उपाध्यक्ष की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष की छवि खराब करने की बात कही थी। जिसके बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी मामले में उपाध्यक्ष पर भाजपा के इशारे पर काम करने की बात को दोहराया है। जिसे देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को त्याग पत्र भेज दिया है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए निभाई गई जिम्मेदारियों की जानकारी के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मामले में उनका पक्ष न जानने पर भी नाराजगी जताई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!