खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। थाना पुलिस गोपेश्वर की ओर से शनिवार को दीपावली की तैयारियों को लेकर थाना गोपेश्वर में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला की ओर से दीपावली पर गोपेश्वर नगर क्षेत्र में लगने वाले पटाखा बाजार, पटाखे के विपणन के लिये अनुमति के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिये व्यापारियों से चर्चा की गई।

थाना गोपेश्वर में आयोजित बैठक के दौरान जहां व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित ने थानाध्यक्ष से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पंजीकृत व्यापारियों को ही पटाखा विपणन की अनुमति देने की मांग की, वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष की ओर से बस स्टैण्ड पर पटाखा बाजार लगाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने त्यौहार के मौके पर लगने वाले बाजारों में आवश्यक सेवाओं के वाहनों के आवाजाही के लिये मार्ग की व्यवस्था बनाने में सहयोग देने की भी अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री आयुष चैहान, प्रकाश तिवारी, मतलूब अली, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!